उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराजनीति

भाजपाईयों और सरकार में चल रहा अंतर द्धंद: प्रीतम सिंह

प्रीतम बोले प्रदेश बचाने को कांग्रेस कर रही संघर्ष

ट्रैक्टरों में सवार होकर सैकड़ों कांग्रेसियों ने निकाली डोईवाला में रैली

डोईवाला। किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने डोईवाला में प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली।

दर्जनों ट्रैक्टरों, चौपहिया वाहनों व दोपहिया वाहनों में सवार होकर कांग्रेसी लच्छीवाला मेला ग्राउंड में इकट्ठा हुए। जहां प्रीतम सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने देश के किसानों पर काला कानून थोपा है।

जिसका वो विरोध करते हैं। राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस का वादा जुमला साबित हुआ है। सोनिया गांधी ने आवह्नन पर कांग्रेसी पूरे देश में आंदोलन कर रहे हैं। राहुल गांधली ने पंजाब व हरियाणा में किसान आंदोलन को धार दी है।सरकार के मंत्री और विधायक भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। सूर्यधार बांध पर उन्ही के मंत्री ने सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से पूछना चाहते हैं कि 2017 के विस चुनाव में किसानों की ऋण माफी के वादे का क्या हुआ। पिछले चुनाव में उन्होंने रोजगार देने और मंहगाई कम करने का वादा किया था। फिर वादे का उलटा असर क्यों हो रहा है।

कहा लोग अब भाजपा सरकार के चाल-चरित्र और चेहरे को समझ चुकी है। और 2022 चुनाव के इंतजार में है। कहा कि विधायक और सरकार और  भाजपा कार्यकर्ताओं व सरकार के बीच द्धंद चल रहा है। और जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने भी भाजपा पर निशाना साधा। मौके पर पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, सूर्यकांत धस्माना, गौरव चौधरी, रणजीत सिंह, मोहित नेगी, राजवीर खत्री, जसवंत सिंह, तेजपाल सिंह, मनोज नौटियाल, मोहित उनियाल, सागर मनवाल, ईश्वरचंद पाल, शेरसिंह पाल, देवराज सावंत, संदीप थापा, सुनीत दत्त, अब्दूल रजाक आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यस्थित ढंग से संचालित करने के लिए श्रमिकों ने हैलीपैड केदारनाथ तक हटाई बर्फ

सीबीआई जांच से भाग रहे सीएम

डोईवाला। कांग्रेस ने लच्छीवाला मेला ग्राउंड से लेकर गुरूद्वारे तक एक बड़ी रैली निकाली। रैली के बाद प्रीतम सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने फैसले में कहा कि मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इसलिए उन पर एफआईआर दर्ज कर सीबीआई जांच होनी चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री सीबीआई जांच से भाग रहे हैं।  कहा कि कहां चली गई जीरो टॉलरेंस।

Related Articles

Back to top button