उत्तराखंड

सीएम धामी का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी के द्वारा ली जाने वाले बैठकों में होंगे शामिल

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नीति आयोग की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि, उत्तराखंड राज्य से जुड़े मुद्दों को नीति आयोग की बैठक में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रहने वाले हैं। नीति आयोग की बैठक के साथ ही मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव की बैठक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने खिलाड़ियों से कहा—दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से हासिल की जा सकती है बड़ी उपलब्धि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!