उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

कांग्रेस ने बजट को 2014 में “भाजपा चुनाव प्रचार के जैसा” बताया, भाजपा बोली आम आदमी को राहत देगा बजट

Listen to this article

डोईवाला। कांग्रेस ने आम बजट को 2014 भाजपा चुनाव प्रचार के जैसा बताया है वहीं

भाजपा बोली यह बजट आम आदमी को राहत देने वाला है।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस सदस्य गौरव सिंह ने कहा कि निर्मला

सीतारमण ने बड़ी-बड़ी सरकारी स्कीमें लागू करने के लिए कहा है। लेकिन वो यह नहीं बता

रही कि स्कीम में कितना पैसा आवंटित किया गया है। किसानों से एमएसपी का वादा किया

गया था। उसका बजट में कोई जिक्र नहीं है। जिस कारण किसानों के लिए बजट

 

गौरव सिंह।

निराशाजनक है। रुपया गिर रहा है उसको बचाने के लिए सरकार क्या उपाय कर रही है।

उसका कोई जिक्र बजट में नहीं है। बजट सत्र से कितना सरकारी रोजगार उत्पन्न कर सकते हैं।

उसका कोई जिक्र नहीं है। महंगाई को कैसे रोका जाए उसका कोई जिक्र नहीं और ना ही

कोई चर्चा की गई है। मुफ्त की स्कीमों के खिलाफ तो प्रधानमंत्री खुद बोले थे लेकिन

मुफ्त अनाज स्कीम 1 साल के लिए बढ़ा दी गई है। जबकि मुफ्त अनाज स्कीम से जो सही में

वंचित लोग हैं उन तक फायदा नहीं पहुंच पा रहा है।

वहीं भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि इस बजट से

विकास और रोजगार सृजन तेज गति से होगा। बजट में युवाओं, महिलाओं, किसान, श्रमिकों,

 

सम्पूर्ण सिंह रावत।

छात्रों सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है, जहां एक और मध्यवर्गीय को 7 लाख सालाना

आय पर आयकर से छूट दी गई है वहीं अन्न योजना पर सरकार 2 लाख करोड रुपए खर्च

कर रही है। खिलौने, साइकिल मोबाइल जैसी जन उपयोगी वस्तुओं को सस्ता किया गया है।

ये भी पढ़ें:  गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए प्रदेश में 2 महीने चलेगा विशेष अभियान, 450 करोड़ रूपये जारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!