उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

डोईवाला: बुल्लावाला-सत्तीवाला मार्ग पर सुसुवा नदी पर अस्थाई पुल का निर्माण कार्य शुरू

डोईवाला। बुल्लावाला-सत्तीवाला मार्ग पर सुसुवा नदी पर अस्थाई पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

भाजपा कार्यकर्ता मनोज कांबोज ने डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला को किसानों एवं ग्रामीणों की समस्या बताई थी।

जिस पर विधायक ने लोक निर्माण विभाग को तुरंत अस्थाई पुल बनाने का निर्देश दिया। अस्थाई पुल का कार्य मंगलवार तक पूरा हो जाएगा।

काम्बोज ने कहा कि 24 नवंबर को चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो रहा है। गन्ना किसानों को गन्ना चीनी मिल में लाने के लिए 4 किलोमीटर घूम कर नहीं आना पड़ेगा।

और बुल्लावाला की लगभग 4000 लोगों की आबादी को इसका फायदा मिलेगा। दूधली के रास्ते देहरादून जाने वालों को भी इस अस्थाई पुल के बनने से काफी फायदा होगा।

वहीं स्कूली बच्चों को ट्यूशन व स्कूल जाने में सुविधा होगी।

ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया। मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य

परविंदर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तड़ियाल, विष्णु रौथान, मो0 अब्दुल अजीज,

जावेद हुसैन, मनीष कुमार, कमल कांबोज आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!