उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

कोरोना की पुष्टि होने पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जौलीग्रांट में भर्ती

पूर्व सीएम के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष ने करवाया अस्पताल में भर्ती

डोईवाला। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत को तबीयत खराब होने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती करवाया गया है।

पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसकी सूचना जैसे ही पूर्व सीएम और क्षेत्रीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली तो उन्होंने डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल को उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाने को कहा। जिसके बाद संपूर्ण सिंह रावत को जौलीग्रांट में भर्ती करवाया गया।

उन्हे खांसी की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाकर कोरोना का टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर उन्हे जौलीग्रांट में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

संपूर्ण सिंह रावत राजनीति के अलावा समाजसेवा से भी जुड़े हुए हैं। वो अब तक अपनी उम्र से अधिक बार रक्तदान कर लोगों की मदद कर चुके हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद वो अपना कार्य कर रहे हैं।

सोमवार को उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद बैड पर लेटे हुए ही फोन से पार्टी के एक कार्यक्रम की खबर मीडिया तक पहुंचाई। मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, भारत मनचंदा, राजकुमार पुण्डीर, राजेश भट्ट, विनीत मनवाल, राकेश डोभाल, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी आदि ने उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!