उत्तराखंड

बैराज में मिला 28 वर्षीय युवक का शव, दोस्त के साथ घूमने आया था ऋषिकेश

ऋषिकेश: पशुलोक बैराज में शुक्रवार को एक शव दिखाई दिया, जिसे SDRF ने बरामद किया है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को थाना लक्ष्मण झूला से SDRF टीम को सूचित किया गया कि, पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF निरीक्षक कविंद्र सजवाण के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुये पशुलोक बैराज में उतरकर रोप के माध्यम से शव को बाहर निकाला व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त युवक 25 मार्च 2023 को अपने दोस्त के साथ हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आया हुआ था व दोनों युवक गोवा बीच के पास गंगा नदी में नहाते हुये अनियंत्रित होकर डूबने लगे, एक युवक को तो नजदीक ही क्याकिंग करते हुये युवक द्वारा बचा लिया गया था परन्तु दूसरा युवक लापता हो गया था। विगत दिन से ही SDRF टीम द्वारा उक्त युवक की सर्चिंग की जा रही थी।

मृतक का नाम हिमांशु छाबड़ा, उम्र – 28 पुत्र महेश छाबड़ा, निवासी हाउस नंबर 63/28 आशीर्वाद मैरिज लॉन के पास ज्योति पार्क गुड़गांव हरियाणा।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!