अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादून

लालतप्पड़ के जंगल में पूजा करवाने जा रहे चार लोग कछुए के साथ गिरफ्तार

दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। पुलिस ने  हरियाणा के चार व्यक्तियों के कब्जे से एक कछुए को बरामद किया है।
चारों आरोपियों क खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपियों को  न्यायालय के समक्ष पेश किया  गया। आरोपियों के पास से दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने कार संख्या एचआर 30L 0195 को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
आरोपियों के नाम रोहित पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी एफ/2 भीम सैनिक कॉलोनी बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा,  गोविंद पुत्र राम पत्र निवासी सिकंदरपुर थाना खेड़ी खितौला जिला गुड़गांव हरियाणा, प्रहलाद कुमार सन ऑफ गणेश कुमार निवासी शाहपुरा थाना बल्लबगढ़ फरीदाबाद हरियाणा, धरम वीर पुत्र जयपाल निवासी ग्राम ठोरका थाना हयातपुर जिला गुड़गांव हरियाणा बताया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कछुए को उनके यहां शुभ माना जाता है। और उनका मानना है कि कछुए की पूजा करने से धन-दौलत की प्राप्ति होती है।
हरिद्वार स्नान करने के बाद लालतप्पड के जंगल में यह पूजा करवानी थी। इसलिए वो कछुए को लेकर लालतप्पड़ की तरफ आए जा रहे थे। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हे पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!