उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराजनीतिराज्य

PM मोदी 21 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे- जानिए और क्या है कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी का देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ धाम का यह छठवां दौरा होगा. पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए 21 अक्टूबर को यह दौरा प्रस्तावित है.

चमोली। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ में किया विभिन्न विकास कार्यों एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया।

 

बद्रीनाथ धाम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन व पूजा की तथा प्रदेश कर सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिऐ प्रार्थना की।

इस मध्य उन्होंने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम में दर्शन और पूजा करेंगे, जिसके बाद वह सुबह नौ बजे रोपवे का शिलान्यास व 9:10 पर शंकराचार्य समाधि के दर्शन करेंगे।

9:25 पर मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण के साथ ही मजदूरों से बात करेंगे। इसके बाद 9:45 पर सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण कर श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे।

और वहां हेलीपैड से बद्रीनाथ के लिऐ रवाना हो जाएंगे।

ललिता प्रसाद लखेड़ा की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!