उत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

“एण्टी ड्रग्स सैल” के तत्वावधान में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में ‘डिम्पल को प्रथम स्थान’

देहरादून। ‘नशामुक्त देवभूमि उत्तराखंड’ विषय पर शनिवार को आयोजित पोस्टर

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। डा.सुमेर चंद और

डा.आराधना भंडारी के संयुक्त निर्देशन में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में

कु.डिम्पल,कु.राशि,कु.तनिशा तोमर व अंकित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व संयुक्त

रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने विजयी प्रतिभागियों

को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नशा समाज में अनेक बुराइयों को जन्म देता है।

इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!