उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला में दो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बस्तियां सील

कोरोना के दो मामलों के बाद पुलिस-प्रशासन हुआ अलर्ट

डोईवाला। डोईवाला क्षेत्र में दो जमातियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों बस्तियों को सील कर दिया है।

इन बस्तियों में आवाजाही बंद कर दी गई है। डोईवाला के झबरावाला और केशवपुरी बस्ती से दो लोगों में कोरोना पाया गया है। जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि इन दोनों के परिवारों को संस्थागत क्वारंनटीन के तहत देहरादून में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि झबरावाला में एक बुजुर्ग केशवपुरी में एक 32 वर्षीय युवक में रविवार शाम कोरोना की पुष्टि हुई। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। और दोनों के परिजनों को संस्थागत क्वारंनटीन किया गया है।

इन दोनों बस्तियों को सील कर दिया गया है। अब इन बस्तियों में आवाजाही पूर्णत बंद कर दी गई है। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने कहा कि झबरावाला और केशवपुरी में कुल दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिस कारण दोनों के परिजनों को संस्थागत क्वारंनटीन कर दिया गया है।

फिलहाल इन दोनों बस्तियों में खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं है। यदि ऐसी कोई दिक्कत पाई गई तो इसके लिए कार्य किया जाएगा। उधर सीएचसी डोईवाला के चिकित्साधिक्षक डां0 केएस भंडारी ने कहा कि डोईवाला में दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनके परिवार को क्वारंनटीन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!