उत्तराखंड

डीएम सविन बंसल ने 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध में अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में 38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध में बैठक करते हुए अधिकारियों को समय रहते पूर्ण तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारी अपने मुख्यालय स्तर से भी समन्वय करते हुए दायित्वों को पूर्ण कर लें।

उन्होंने निर्देशित किया कार्यक्रम स्थल के समीप पार्किंग, आदि समुचित व्यवस्था समय पर करें। उन्होंने अपर नगर आयुक्त नगर निगम, नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियंता लोनिवि, पुलिस क्षेत्राधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जाचंने तथा जहां पर सुधार किये जाने हैं पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून हेमंत कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, सीओ जया बलूनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा- चुनौतियाँ पर चर्चा, उत्तराखंड में हरियाली मिशन पर हो रहा है काम : मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!