उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

दो पालियों में शुरू हुई बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं

डोईवाला। उतराखण्ड बोर्ड की शेष बची परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो हुई। दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान का पेपर था। जिसमें परीक्षारथियो ने भाग लिया। विद्यालयों ने सोशल डिसटेस का पालन कराने के साथ छात्र छात्राओं को मास्क लगाकर एव उनके हाथों को सेनेटाईजर करवाकर परीक्षा कक्षों में भेजा।

सोमवार को पब्लिक इंटर कालेज मे इंटर जीव विज्ञान का पेपर दोपहर दो बजे से पांच बजे की पाली में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया ने कहा कि पंजीकृत 65 परीक्षार्थीयो में से 63 परीक्षा देने पहुंचे, शिक्षा विभाग के सभी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा कराई गई।

परीक्षा के आयोजन में परीक्षा प्रभारी नरेश वर्मा, सुदेश सहगल आदि का सहयोग रहा, वहीं राजकीय इंटर कालेज बुललावाला में भी परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई पंजीकृत 10 परीक्षार्थी मे सभी परीक्षा देने के लिए उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने बताया कि छात्र छात्राओं की थर्मल जाँच की गई, सभी सुरक्षा मानको को केन्द्र में अपनाया गया। परीक्षा के आयोजन में सुधांशु असवाल, रामकुमार वर्मा, डीएस रौतेला, एसपी कोटनाला आदि ने सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!