अपराधउत्तराखंडदेहरादून

सौंग नदी में अवैध खनन करते चार पिकअप और एक ट्रैक्टर सीज

डोईवाला। कोतवाली के अंतर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी की टीम ने बीती रात करीब डेढ बजे सौंग नदी में छापा मारकर अवैध खनन करते हुए चार पिकअप गाड़ियों और एक ट्रैक्टर को सीज किया।

डोईवाला के सौंग नदी में अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार पिकअप गाड़ियों और एक ट्रैक्टर को सीज किया।

लाल तप्पड़ पुलिस इंचार्ज कुलवंत सिंह ने कहा कि क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन को लेकर पुलिस की गश्त लगातार जारी है। वो जब टीम के साथ देर रात सौंग नदी में पहुंचे तो वहां अवैध खनन किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इससे एक दिन पहले भी पुलिस ने जाखन नदी में छापेमारी करते हुए पांच पिकअप गाड़ियों और एक ट्रैक्टर को सीज किया है।

ये भी पढ़ें:  अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, कृष्णा स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!