कीटनाशक छिड़काव और जरूरी उपायों को उतरी नपा की टीम

डोईवाला। नगर पालिका से संबधित वार्डो में कीटनाशक आदि के छिड़काव को नगर प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद नजर आ रहा है।
नगर पालिका के कर्मचारी मास्क आदि लगाकर सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए लोगों से उचित दूरी बनाकर कीटनाशक आदि का छिड़काव कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान खुद वार्डो में जाकर अपने कर्मचारियों के कार्य पर नजर रखे हुए हैं। छिड़काव के अलावा स्वच्छता का भी नगर प्रशासन विशेष ध्यान रख रहा है।
इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन ने दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंस को निशान भी बनाएं हैं। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि पक्के स्थानों पर पेंट से और कच्चे स्थानों पर चूने से लोगों के खड़े रहने के लिए निशान बनाए गए हैं। चूने वाले निशानों को कई बार बनाना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि हालात बेकाबू होने से पहले ही लोगों को बात समझ आ जानी चाहिए। किसी भी सूरत में घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। और सामान आदि लेने के लिए दुकानों के सामने खड़े होने में भी उचित दूरी का ध्यान रखा जाना चाहिए।