उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

लाखों की आबादी और कोविड टेस्ट की सुविधा सिर्फ एक जगह

डोईवाला में सिर्फ एक ही जगह है कोविड टेस्ट की सुविधा

डोईवाला। डोईवाला में इन दिनों कोविड का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। नगर क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र भी कोरोना की चपेट में है।

लेकिन इतनी बड़ी आबादी वाले क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों में कोविड टेस्ट की सुविधा सिर्फ एक ही जगह है। डोईवाला में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डोईवाला में कोविड के टेस्ट किए जा रहे हैं। जहां हर रोज टेस्ट के लिए लंबी लाइन लगती है। यहां एक प्राईवेट अस्पताल में भी कोविड टेस्ट की सुविधा है। लेकिन इसके लिए टेस्ट करवाने वालों को सात सौ रूपए खर्च करने पड़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक इस टेस्ट के पांच सौ रूपए देने पड़ते थे।

जिसे अब बढ़ा दिया गया है। कोविड में लोगों के काम-धंधे चौपट हैं। ऐसे में टेस्ट करवाने वालों को सात सौ रूपए देने भारी पड़ रहे हैं। जिस कारण क्षेत्र के सभासदों ने मुख्यमंत्री से डोईवाला में कोविड टेस्ट सेंटर बढाने की मांग की है।

सभासद संदीप नेगी और ईश्वर रौथाण ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि पूरे डोईवाला क्षेत्र में सीएचसी डोईवाला और जौलीग्रांट में एंटीजन व आरटीपीसीआर के टेस्ट किए जा रहे हैं। बड़ी आबादी होने के कारण सैकड़ों लोग सीएचसी डोईवाला में कोविड टेस्ट के लिए पहुंच रहे हैं।

जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ रहा है। वहीं लोगों को भी टेस्ट के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए बड़ी आबादी को देखते हुए डोईवाला में कई स्थानों पर कोविड टेस्ट की सुविधा लोगों को मिलनी चाहिए। कहा कि संबधित विभाग को शीघ्र ही इस बारे में निदेर्शित किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  रायचंद हाउस में रखें कदम: पहली बार बॉलीवुड के सबसे मशहूर फैमिली होम में से एक को जीवंत कर रही है एयरबीएनबी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!