उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला प्रेस क्लब के नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

डोईवाला। डोईवाला में शिशु मंदिर के पास डोईवाला के नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण करते हुए पूर्व राज्यमंत्री करन बोहरा ने कहा कि प्रेस क्लब भवन निर्माण से डोईवाला के पत्रकारों के साथ ही दूसरे लोगों को भी लाभ होगा। पहले प्रेस वार्ता करने के लिए इधर-उधर भागना पड़ता था। लेकिन अब प्रेस क्लब भवन निर्माण से पत्रकारों और प्रेसवार्ता के माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रेस क्लब निर्माण में जिन लोगों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में उन्हे सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर लोधी,  जिला मीडियाल प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, हेमा पुरोहित, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, वेदप्रकाश कंडवाल, महेश पंत, मोहित उनियाल, विक्रम नेगी, गुड्डु मिश्रा, संपूर्णानंद ध्यानी, आरती लखेडा, ईश्वर रौथाण, संदीप नेगी, गीता सावन, चंद्रकला ध्यानी, राकेश नौटियाल,

विनीत मनवाल, आशा सेमवाल, सुमित लोधी, अमन लोधी, पत्रकार चंद्रमोहन कोठियाल, नवल किशोर यादव, प्रीतम वर्मा, संजय अग्रवाल, उत्तम सिंह, विक्रांत वर्मा, पवन सिंघल, विजय शर्मा, अंजना, रजनीश सेनी, वर्षा वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!