उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्म

रक्त नालियों में नहीं नाडियों में बहना चाहिए: बाबा हरदेव

डोईवाला। संत निरंकारी भवन डोईवाला में निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें दून हॉस्पिटल से आए डॉक्टर नितेश गुप्ता की टीम द्वारा रक्तदान करवाया गया। ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ देहरादून के मेयर माननीय सुनील उनियाल गामा के द्वारा किया गया। संत निरंकारी मिशन के मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज माननीय हरभजन सिंह और क्षेत्रीय संचालक दिलबर सिंह पवार व ब्रांच मुखी गोपाल सिंह गुरुंग, ब्रांच विकास नगर के मुखी नरेंद्र राठौड़ के साथ रक्त दाताओं का उत्साह बढ़ाया गया।

सौ यूनिट के लगभग रक्तदान किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन के सेवादार रंजीत सिंह, विकास मिश्रा, सत्य प्रकाश, संदीप कुमार, राकेश बहुगुणा, सभासद मनीष कुमार, अमित कुमार, पवन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!