अपराधउत्तराखंडदेहरादून

हाथी ने बाउंड्री तोड़कर doiwala के इस school में की चहलकदमी

डोईवाला। हाथी ने घम्मूवाला में दून भवानी स्कूल की बाउंड्री फिर तोड़कर स्कूल में चहलकदमी की।

बीती रात बडकोट वन रेंज से निकलकर एक हाथी दून भवानी क बाउंड्रीवाल तोड़कर स्कूल परिसर में आ धमका। जिसकी वीडियो स्कूल में लगे सीसी टीवी में भी कैद हुई है। काफी देर तक स्कूल परिसर में घूमने के बाद हाथी वापस जंगल में चला गया।

इससे पहले भी एक्कड हाथी इसी स्कूल में घूसकर उत्पात मचा चुका है। प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल ने कहा कि उनके स्कूल में हाथी कई बार घुसकर बाउंड्री आदि को नुकसान पहुंचा चुका है। उनकी वन विभाग से मांग है कि हाथी को जंगल में ही रोकने के उपाए किए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें:  अनुपूरक बजट से सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की राह होगी मजबूत : धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!