उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

संक्रमण फैलने से रोकने को बनाए गए हैं क्वारंटीन सेंटर: पंवार

क्वारंटीन सेंटरों का ओएसडी पंवार ने किया निरीक्षण

डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने डोईवाला के क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया।

 

पंवार ने जूनियर हाई स्कूल बडोवाला और राजकीय इंटर कॉलेज बडोवाला जौलीग्रांट में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि क्वारंटीन सेंटरों में जिन लोगों को रखा गया है। उन्हे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि लोगों को महामारी से बचाने के लिए ही बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

 

थोड़े दिन की परेशानी क्वारंटीन किए गए लोगों, उनके घरवालों और क्षेत्र के लोगों को संक्रमण से बचा सकती है। इसलिए इसकी गंभीरता सभी को समझनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा विधान सभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा नेता अंकुर भारत कुकरेजा, अनिल पाण्डे, प्रधान पंकज रावत, राजकुमार पुंडीर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!