उत्तराखंडखेलदेशराज्य

होली एंजेल के छात्र सुनील और कार्तिक ने SFA प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज द्वारा आयोजित S.F.A प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे उत्तराखंड के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इसी के अंतर्गत 9 दिसंबर को होली एंजेल ( माजरी ग्रांट ) के छात्र सुनील कुमार ने

200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।

वही दूसरी ओर कार्तिक भट्ट ने स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

S.F.A एसोसिएशन द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया और छात्रों का उत्साह वर्धन किया गया ।

विद्यालय के प्रबंध डॉ. आकाश कुसुम बछेती और विद्यालय प्रधानाचार्य, जॉन डेविड नंदा ने छात्रों को बधाई दी।

और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:  REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!