उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

बालावाला में हाथियों का आतंक, रौंदी धान की फसल

डोईवाला। बालावाला वार्ड नंबर 99 तीर्थवाल मोहल्ले में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए धान की फसल को चौपट कर दिया।

भरत सिंह तीर्थवाल, रमेश तीर्थवाल, पूनम तीर्थवाल आदि ने कहा कि हार्थियों ने उनकी धान की फसल को नष्ट कर दिया है। कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने रायपुर रेंज के क्षेत्राधिकारी राकेश नेगी के साथ मौके का मुआयना किया।

नेगी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र में रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। और लगातार रात्रि गश्त लगाई जाएगी। वहीं जो भी नुकसान किसानों का नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई की जाएगी। इस मौके पर रजत बिष्ट, भरत सिंह तीर्थवाल, पूनम तीर्थवाल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!