उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

Doiwala: करियर काउंसलिंग सेल द्वारा एनसीसी कैडेट्स के लिए योग सत्र का आयोजन

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सेल द्वारा योग सत्र का आयोजन किया गया।

विकास नवानी( एजुकेशन मास्टर इन योगा, योगा एलाइंस यूएसए) द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्य नमस्कार से किया गया,

उसके पश्चात प्राणायाम तथा अन्य प्रकार के योगासन करवाए गए लेफ्टिनेंट (डॉ) वल्लरी कुकरेती, राखी पंचोला ,पल्लवी मिश्रा इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

योग सत्र कार्यक्रम में विकास नवानी द्वारा योगासन के महत्व , लाभ एवं अवसरों के बारे में बताया गया तथा योगा से संबंधित आजीविका अवसरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

सभी कैडेट्स ने विभिन्न प्रकार के प्रश्न भी पूछे व विकास नवानी द्वारा उनके प्रश्नों का उत्तर दिया गया ।कार्यक्रम के अंत में एनसीसी की ए.एन. ओ डॉ कुकरेती द्वारा धन्यवाद वाचन किया गया।कार्यक्रम में समस्त एनसीसी कैडेट की प्रतिभागिता रही।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!