उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पहाड़ी क्षेत्र में सड़क और संचार कांग्रेस की प्राथमिकता: Gaurav Singh

डोईवाला के ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क व प्रचार की सुविधाओं पर कार्य किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को डोईवाला के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेसी प्रत्याशी गौरव सिंह ने ईठारना, सन गांव,सिंधवाल और काटल गांव में ग्रामीणों से वादा करते हुए कहा कि गांव की सड़क और संचार के माध्यमों को तेजी से विकसित करने में सर्वप्रथम अपना योगदान दूंगा. साथ ही उन्होंने गांवों में लघु उद्योग और स्थानीय पदार्थों की अहमियत को बताते हुए कहा कि पहाड़ के पानी और पहाड़ की जवानी ने उत्तराखंड को अहमियत दिलाई है.

इसी के साथ उन्होंने गांवों में डोर टू डोर भ्रमण के साथ कांग्रेस को वोट देने की अपील की. इठरना की बैठक में योगेंद्र बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह से गांव की सड़कों का निर्माण और दूरसंचार की व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की.

डोईवाला के ग्रामीण जन संपर्क अभियान में नरेंद्र चौहान, मनोज रावत, दिव्या रावत, सुशीला देवी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!