उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

क्वारंटीन सेंटरों में कैद लोगों के नहीं लिए जा रहे सैंपल: कांग्रेस

क्वारंटीन सेंटरों का बुरा हाल, गन्ना किसान भी हुआ परेशान

डोईवाला। गन्ना किसानों के भुगतान और क्वारंटीन सेंटरों की बदहाली को लेकर दूधली ग्राम सभा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक सांकेतिक धरना- प्रदर्शन किया।

 

कांग्रेस के परवादून जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार तमाम मुद्दों में फेल हो चुकी है। जिस कारण आम जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल पाया है। वहीं दूसरी तरफ क्वारंटाइन सेंट्ररो में लोगों को खाने-पीने सहित तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहित उनियाल ने कहा कि लॉक डाउन में कच्चे पेट्रोल के दाम काफी कम हो चुके हैं। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढाकर जनता को परेशान किया जा रहा है।

 

ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी व किसान कांग्रेस के अध्यक्ष उमेद बोरा ने कहा कि क्वारनटाईन सेटरो की एक उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए सरकार कारण क्वारनटाईन सेन्टरों में खाने-पीने की समुचित व्यवस्था कर पा रही है। और क्वारंटीन सेंटरों में कैद लोगों के सैंपल भी नहीं लिए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष राजवीर खत्ररी, पूर्व प्रधान सुनील दत्त, सुनील बर्मन, त्रिलोक सिंह बोरा, राहुल सिंह ,माधव सिंह, धन सिंह बोरा, शोभित रावत, जसवंत सिंह, बसंत थापा, शंकर सिंह कन्याल, नागेंद्र सिंह नेगी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!