उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

28 अक्टूबर से 11 नवंबर के मध्य होंगे भाजपा प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम

डोईवाला। भाजपा डोईवाला मंडल की मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्य योजना बैठक भानियावाला में संपन्न हुई।

प्रशिक्षण वर्ग की दृष्टि से डोईवाला विधानसभा के पालक राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से संगठन की रीति-नीति और विचार गहनता से जानने को मिलेंगे। और कार्यकर्ताओं के व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी होगा।

जिला उपाध्यक्ष और डोईवाला मंडल के प्रभारी वीर सिंह चौहान ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 28 अक्टूबर से 11 नवंबर के मध्य आयोजित होंगे अपेक्षित सभी कार्यकर्ताओं ने शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा ने किया। कार्यक्रम को जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत जिला उपाध्यक्ष नगीना रानी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव सैनी दिनेश सजवान आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, उधम सिंह सोलंकी, अनीता अग्रवाल, आशा सेमवाल, दीपक नेगी, राजेश भट्ट, राकेश डोभाल, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, अवतार सिंह, सुंदर लोधी, सुरेश सैनी, चंदन जयसवाल, विनीत मनवाल, अनूप सोलंकी, लच्छीराम लोधी, पंकज बहुगुणा, रोहित क्षेत्री सहित सभी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!