उत्तराखंड

पर्यटन विभाग ने जोशियाड़ा झील में जलक्रीड़ा उत्सव का किया आयोजन, युवाओं ने कयाकिंग व राफ्टिंग के कौशल का किया प्रदर्शन

उत्तरकाशी : राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आज पर्यटन विभाग द्वारा जोशियाड़ा झील में जलक्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया। इस आयोेजन में दर्जनोें युवाओं ने कयाकिंग व राफ्टिंग के कौशल का प्रदर्शन कर साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में जनपद तथा राज्य की सशक्त उपस्थिति को उजागर किया।

साहसिक खेल अधिकारी मोहम्मद अली खान के संयोजन में हुए इस आयोजन में वाटर स्पोर्ट्स में प्रशिक्षित जिले भर से आये दर्जनों युवक-युवतियों के साथ ही पर्यटन विभाग व साहसिक खेल कार्यालय, स्वाथ्य विभाग तथा एसडीआरएफ के कार्मिकों और वाटर स्पोर्ट सेंटर जोशियाड़ा के गाईड एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजित राफ्टिंग प्रतियोगिता में युवतियों के वर्ग में सिद्धी ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और निकिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि युवक वर्ग में सुमन राणा प्रथम, सुबोध द्वितीय और सूरज राणा तृतीय स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!