उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा
तहसील परिसर में निशुल्क मॉस्क वितरित किए

डोईवाला। प्रगति ग्राम संगठन महिला समूह द्वारा डोईवाला तहसील में तहसील कर्मियों और अन्य लोगों को निशुल्क मॉस्क वितरित किए गए।
समूह से जुड़ी पूर्व प्रधान नीलम नेगी ने कहा कि मौजूदा संकट में खाने-पीने के चीजों के साथ ही मॉस्क और सेनेटाइजर भी बांटे जाने चाहिए। मौके पर पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी, रीता नेगी, नंदा नेगी, देवेश्वरी देवी, वेदप्रकाश कंडवाल आदि उपस्थित रहे।