उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

मारखमग्रांट में 45 साल से ऊपर के 100 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

गांवों में वैक्सीन कैंप लगने में लोगों में हर्ष का माहौल

डोईवाला। मारखमग्रांट में 45 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वर्तमान समय में वैक्सीन लगाने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इन लोगों को केवल ऑन लाइन के माध्यम से वैक्सीन लगाई जा रही है।

जिसमें लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  पूर्व ग्राम प्रधान और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह बाबू ने कहा कि यह कैंप एसडीएम डोईवाला के आदेश के बाद लगाया गया है। जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

उधर डोईवाला के अन्य क्षेत्रों से भी ऑफ लाइन वैक्सीन लगाने की मांग उठी है। सभासद ईश्वर रौथान ने कहा कि नगर पालिका के वार्डो में भी वैक्सीन कैंप लगाए जाने चाहिए। जिसमें 18 से ऊपर और 45 से ऊपर दोनों वर्गो के लोगों को ऑफलाइन के माध्यम से वैक्सीन लगाई जानी चाहिए।

मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य विनोद रौथाण, आशिया परवीन, मंजू देवी, शुभन काम्बोज, पदम् सिंह, रविन्द्र सिंह, ताहिर अली, सोनू कुमार, सावित्री देवी, राजेश गोदियाल, देव सिंह, बीडीसी प्रताप बिष्ट के अलावा स्वास्थ विभाग की टीम मौजूद रही।

ये भी पढ़ें:  कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!