उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

विधायक ने किया शमशान घाट कार्य का स्थलीय निरीक्षण

डोईवाला। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शुक्रवार को शमशान घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

 विधायक बृज भूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापार मंडल डोईवाला के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से प्रस्तावित श्मशान घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने कह कि पालिका के द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित स्थल की चार दिवारी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके बाद श्मशान घाट निर्माण की डीपीआर तैयार शमशान के संचालन की कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण में अवर अभियंता आशीष ममगाई, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, रामनिवास,  संपूर्णानंद थपलियाल, विक्रम नेगी, पूर्व सभासद गोवर्धन ममगाई, पंकज शर्मा, मनमोहन नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  ₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!