उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला नगर क्षेत्र में पेयजल किल्लत

डोईवाला। डोईवाला नगर क्षेत्र में इन दिनों लोगों को पेयजल किल्लत से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड नंबर 13 सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि पिछले कई दिनों से डोईवाला के नगर क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत हो रही है। गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसलिए लोगों की समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने जल संस्थान के अवर अभियंता को ज्ञापन देते हुए कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्या को जल्द दूर किया जाना चाहिए। इस संबध में जल संस्थान को ज्ञापन भी सौंपा गया। मौके पर अजय सैनी, मनीष धीमान, तौफीक आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  अनुपूरक बजट से सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की राह होगी मजबूत : धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!