उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

Doiwala: वार्ड 7 व आसपास के क्षेत्र में जल्द होगा पेयजल समस्या का समाधान: सभासद राजेश भट्ट

Listen to this article

वार्ड 7 व आसपास के क्षेत्र में जल्द होगा पेयजल समस्या का समाधान: सभासद राजेश भट्ट

डोईवाला। डोईवाला वार्ड नंबर 7 के सभासद राजेश भट्ट के निवास पर क्षेत्र के लोगों की एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें सभासद राजेश भट्ट द्वारा भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को बताया गया। बैठक में क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल की समस्या पर भी विचार किया गया। राजेश भट्ट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा कोठारी मौहल्ला में एक पेयजल नलकूप स्वीकृत किया गया था।

लेकिन विभाग द्वारा 600 फुट खुदाई करने के बाद भी नलकूप सफल नही हो सका। अब नलकूप को अन्य जगह पर लगाने की तैयारी चल रही है। और बड़ोवाला में भी नया पेयजल नलकूप का कार्य शुरू कर दिया गया है।

कहा कि आदर्श नगर, कांडरवाला, भानियावला आदि क्षेत्रों में भी जल्दी ही पानी की चली आ रही समस्या का समाधान हो जाएगा। दुर्गा चौक सोमेश्वर मंदिर के समीप नलकूप नं 9 भी फेल हो जाने के कारण विस्थापित क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। जिसके लिए नये नलकूप लगाने का जल्दी प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में भोला नाथ, सुनील कुमार,सुमेर चंद, ,बालम सिंह धनाई,शेर सिंह खरोला, राजेश मधु उपाध्याय,कुंवारा देवी,चमनी देवी, कृष्णा देवी, ऊषा देवी, रजनी देवी,चैता देवी, कौशल्या देवी, सपना देवी,जशोदा देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा सेमल्टी,शंकर नेगी,दीपा देवी, विमला देवी,कमला देवी, सोमवती देवी, प्रीति तिवारी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में मिली नियुक्ति, सीएम धामी ने 1550 शेष पदों पर जल्द भर्ती की घोषणा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!