अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

रुद्रप्रयाग सम्राट होटल के पास पोकलैंड खाई में गिरी, ड्राइवर घायल

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग सम्राट होटल के पास एक वहां के खाई में गिरने से ड्राइवर घायल हो गया।

आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक पोखलंड

वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी

के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा

त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल 100 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर

पोकलैंड वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो की अत्यन्त घायल अवस्था में था।

SDRF द्वारा उक्त घायक व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा

सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

*घायल व्यक्ति का नाम*:-
किसान चन्द उम्र – 54 पुत्र गुमान चन्द।

निवासी :- पिथौरागढ़

ये भी पढ़ें:  नक्शा नहीं, नियम नहीं… तो बख़्शा नहीं! एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए का ज़ीरो टॉलरेंस एक्शन जारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!