अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

भानियावाला में राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिया के नीचे नाली चोक होने से खेत बने तालाब

डोईवाला। भानियावाला तिराहे फ्लाई ओवर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिया के नीचे नाली चोक होने से आसपास के खेत बने तालाब बन गए हैं।

 

जिससे किसानों की खेती चौपट हो गई है। संबधित विभाग व तहसील प्रशासन को

समस्या बताने के बाद भी इस पर कोई कार्य नहीं हुआ है। सुरेंद्र सिंह पाल ने कहा कि

भानियावाला में मार्ग के चौड़ीकरण व मार्ग की ऊंचाई बढाने के कारण मार्ग के नीचे

सालों पहले बनी पुलिस के नीचे सिंचाई गुल पूरी तरह चोक हो गई है। और लगातार

इसका पानी किसानों के खेतों में बह रहा है। जिससे खेत चौबीसों घंटे लबालब भरे रहते हैं।

कहा कि उन्होंने इस समस्या को तहसील दिवस में भी उठाया था। लेकिन अभी तक

समस्या पर कोई कार्य नहीं हुआ है। संबधित विभाग भी आंखे मूंदे बैठा हुआ है।

जिससे किसानों की खेती अधिक जलभराव के कारण चौपट हो रही है।

और खेत तालाब बने हुए हैं। उनकी मांग है कि पुलिया व उसके नीचे सिंचाई गूल को

ठीक करवाई जाए। जिससे खेती को बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सीएम धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा गणना फॉर्म

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!