उत्तराखंड

शिक्षकों के विरोध और धरना प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री का बयान, शिक्षकों की जायजा मांग होंगी पूरी

देहरादून।  राजकीय शिक्षक संघ के द्वारा शिक्षकों की मांग को लेकर लगातार सरकार पर दबाव बनाने का काम किया जा रहा है, पहले जहां शिक्षक संगठन के द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया गया, तो वहीं 8 अक्टूबर को देहरादून की सड़कों पर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि आज सभी जिलों में शिक्षक संगठनों के द्वारा जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।

शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षक संघ की बैठक हुई थी, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी, लेकिन आदेश जारी नहीं हुए है। लेकिन शिक्षा मंत्री का बयान शिक्षकों के आंदोलन पर सामने आया है, शिक्षा मंत्री का कहना है कि हर 3 महीने में वह शिक्षक संघ के साथ बैठक करेंगे, जैसे ही 3 महीने पूरे हो जाएंगे शिक्षक संघ के साथ फिर से बैठक की जाएगी,27 से 28 मांगों पर सहमति शिक्षक संघ के साथ बैठक में बनी थी, जो शासन स्तर पर पूरी होने को लेकर प्रकिया में है, जो बातें शिक्षक संगठन के साथ हुई है, उन्हें पूरा किया जाएगा जो जायज मांग है, वह पूरी होगी, जहां तक शिक्षकों के प्रमोशन की मांग का मामला है तो शिक्षक खुद ही उसको लेकर कोर्ट गए हैं, यदि शिक्षक अपने वाद न्यायालय से वापस ले लेते हैं तो एक हफ्ते के भीतर शिक्षकों की प्रमोशन भी हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!