अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

हाथियों ने कई गांवों में रौंदी धान और गन्ने की फसल

डोईवाला। बुधवार की रात लच्छीवाला वन रेंज से सटे गांवों में हाथियों ने काफी उत्पात मनाया।

हाथियों ने माजरी, शेरगढ़, धर्मूचक व खैरी आदि गांवो में किसानों की धान व गन्ने की कई बिधा खड़ी फसल रौंद डाली। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वर्तमान में क्षेत्र में खेतों में किसान धान की कटाई और मंढाई कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले कि किसान फसल को घरों तक पहुंचाते। हाथियों ने फसल को रौंद कर किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

सूचना पाकर देर रात तक वन विभाग का स्टाफ हाथियों को जंगल में खदेड़ता रहा। ग्रामीणों द्वारा हाथियों से फसल की सुरक्षा हेतु पुख्ता इंतजाम किये जाने की मांग की गयी। रेंजर घनानंद उनियाल ने कहा कि वन विभाग ने हाथियों की रोकथाम को गश्त बढा दी है। वहीं दूसरे उपाय भी किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  बहनों के त्यौहार में न हो दिक्कत, रक्षाबन्धन पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने एसएसपी स्वयं उतरे सडको पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!