उत्तराखंडदेशदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

एसडीएम कॉलेज के कैडेट्स ने स्वच्छ नदियों के महत्व को समझाया

डोईवाला। पुनीत सागर अभियान 1-5 अप्रैल,२०२२के अवसर पर 29यू.के बीएन, एन.सी.सी, शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।

सोमवार को शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी के कैडेट्स द्वारा नदियों की स्वच्छता एवं सुरक्षा हेतु एक रैली आयोजन किया गया ।

जिसमें सभी कैडेट्स द्वारा गंगा की स्वच्छता व सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के नारे दिए गए। उसके बाद कैडेट्स ने छात्र-छात्राओं के बीच जाकर स्वच्छ नदियों के महत्व को समझाया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ रवि रावत ,डॉ वंदना गौर, डॉ एन.डी.शुक्ला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन एएनओ लेफ्टिनेंट डॉक्टर वल्लरी कुकरेती की उपस्थिति में एनसीसी के सभी कैडेट्स द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें:  दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!