उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

अभापंप में विशाल शर्मा को संगठन में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

डोईवाला। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संयोजक व पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार ने संगठन का विस्तार करते हुए आज डोईवाला निवासी विशाल शर्मा को संगठन में जिला महामंत्री नियुक्त किया है।

विशाल शर्मा को संगठन में जिला महामंत्री नियुक्त करते हुए उनसे आशा व्यक्त की कि वह कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर पंचायत परिषद के नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, ब्लॉक महिला की अध्यक्ष नीति रेखा चौहान, जिला उपाध्यक्ष पंकज नेगी, महामंत्री गौतम कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष शिवम सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य: डॉ धन सिंह रावत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!