उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

बौराड़ी चिकित्सालय में स्वतंत्रता सेनानी औतार सिंह की मूर्ति का अनावरण, आजाद हिंद फौज के इस सिपाही ने भानियावाला में ली थी अंतिम सांस 

टिहरी। बौराड़ी जिला चिकित्सालय में टिहरी विधायक डॉ धन सिंह नेगी ने टिहरी निवासी स्वतंत्रता सेनानी औतार सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

बौराड़ी चिकित्सालय को स्वंतंत्रता सेनानी औतार सिंह के नाम पर किया गया था। मूर्ति का अनावरण करते हुए विधायक धन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए जो बलिदान दिया है। वो कभी भूलाया नहीं जा सकता है। आजाद हिंद फौज में रहकर जिस तरह उन्होंने देश को आजाद करने में योगदान दिया। वो हमेशा याद रखा जाएगा।

आजाद हिंद फौज में शामिल रहे मूल रूप से बौराड़ी नई टिहरी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी औतार सिंह तोपवाल (99) का लंबी बीमारी के बाद पांच सितंबर 2019 को भानियावाला देहरादून में अपने आवास पर निधन हो गया। वह 99 साल के थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजाद हिंद फौज और टिहरी रियासत के खिलाफ लड़ाई के लिए बनाए गए प्रजामंडल में औतार सिंह तोपवाल शामिल थे। इसी कारण उनके नाम पर बौराड़ी में चिकित्सालय का नाम कर मूर्ति का स्थापित किया गया है। उनके पुत्र भरत सिंह ने कहा कि सभी परिजनों को कार्यक्रम में बुलाया गया था। और यही स्वतंत्रता सेनानी का सच्चा सम्मान है।

इस अवसर पर टिहरी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 अमित राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय जैन, जिलाधिकारी टिहरी इवा आशीष श्रीवास्वत, औतार सिंह के पुत्र भरत सिंह तोपवाल, विजयपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, ई-अभिलेखागार वेब पोर्टल का शुभारम्भ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!