अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

पौड़ी- मोहनचट्टी के पास एक वाहन डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरा, रेस्क्यू

पौड़ी। लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मोहनचट्टी के पास एक

वाहन (UK 14TA 1965) खाई लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है

जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों

के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर

त्वरित कार्यवाही करते हुये खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।

उक्त वाहन में एक व्यक्ति ही सवार था जोकि घायल अवस्था में था। SDRF टीम द्वारा उक्त

घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से खाई से सकुशल बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक

लाकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम :- विकास पुत्र कैलाश मानसी, निवासी- देहरादून।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!