उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराजनीति

(Doiwala) पांच स्थानों पर छोटे खेल मैदान बनाने को पहली किश्त जारी

डोईवाला। डोईवाला में पांच स्थानों पर छोटे-छोटे खेल मैदानों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने पहली किश्त जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री की पिछले वर्ष की गई घोषणा के अनुसार दूधली, डोईवाला, भानियावाला और लालतप्पड़ में छोटे-छोटे खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम (खेल) इकाई देहरादून द्वारा कुल 52.58 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।

प्रथम किश्त के रूप में 20.94 लाख रूपए जारी कर दिए गए है। मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि डोईवाला के विभिन्न क्षेत्रों में छोट खेल मैदानों के निर्माण से वहां के लोगों खासकर खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश..

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!