उत्तराखंड

सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर, सैनिक कल्याण विभाग ने लिया ये फैसला..

देहरादून: उत्तराखंड में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों के लिए भोजन की दरें 80 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति प्रशिक्षणार्थी प्रतिदिन तय की गई है। सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था प्रशिक्षण केंद्र में पंजीकृत अधिकतम 50 प्रशिक्षणार्थियों के लिए लागू होगी।

अनुमोदित दरें संबंधित मद में व्यय की अधिकतम सीमा है। विभिन्न मदों में वास्तविक व्यय निदेशालय स्तर पर निविदा के माध्यम से प्राप्त न्यूनतम दरों के आधार पर किया जाएगा। सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए परीक्षण दिया जाता है।इन केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए आने वाले युवाओं के रहने, खाने की व्यवस्था सैनिक कल्याण विभाग की ओर से की जाती है। पिछले काफी समय से भोजन के लिए मिलने वाली धनराशि को बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:  जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!