अपराधउत्तराखंडदेशधर्म कर्मराजनीतिराज्य

4 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से 6 महीने तक किराया देगी सरकार, जोशीमठ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश

जोशीमठ। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने जोशीमठ नगर के मारवाड़ी में भू धंसाव की स्थिति का जायजा लिया।

जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने जोशीमठ नगर के मारवाड़ी वार्ड में घर घर

जाकर भूधंसाव स्थिति का जायजा लिया। जिन घरों में दरारें मिली है उन परिवारों को तत्काल

शिफ्ट कराने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना रविवार को

मारवाड़ी वार्ड में घर घर जाकर प्रभावित लोगों से मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि दरार वाले

भवनों में रहना असुरक्षित है। जिन भवनों में दरारें आ गई है उनको खाली किया जाए।

प्रशासन द्वारा होटल, होम-स्टे एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्थाएं की गई है।

यहां पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। जो लोग किराए पर जाना चाहते है उन लोगों

को 4 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से 6 महीने तक सरकार देगी। उन्होंने लोगों से अपील की है

कि किसी भी दशा में असुरक्षित भवनों में ना रहें।

निरीक्षण के अपर जिलाधिकारी डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी,

एसडीएम कुमकुम जोशी एवं संबंधित क्षेत्र के सेक्टर एवं नोडल अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:  सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!