
डोईवाला। भाजपाईयों ने भानियावाला में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल में पन्ना प्रमुखों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की बारे में विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का जिला स्तर पर प्रशिक्षण 13 अगस्त को जिला कार्यालय देहरादून के सभागार में होगा।
इसके बाद मंडल स्तर पर सभी मंडलों में 15 अगस्त से 30 अगस्त के मध्य प्रशिक्षण होंगे। संपूर्ण जिले में बूथ स्तर पर दो स्वास्थ सेवक बना लिए गए हैं।
16 अगस्त से 30 अगस्त के मध्य बूथ समितियों का सत्यापन पूर्ण किया जाएगा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की आशीर्वाद यात्रा का जिला देहरादून में चार स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसमें भानियावाला, नटराज चौक, देहरादून तिराहा ऋषिकेश और नेपाली फॉर्म पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुदेश कंडवाल, अरुण मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नगीना रानी, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल, पंकज शर्मा संजय व्यास, अनुज गुलेरिया, दिनेश कौशिक, हिमांशु चमोली, संजय चमोली, दिनेश सती, गणेश रावत, अरविंद चौधरी, मोनिका अग्रवाल,
प्रदीप नेगी, ममता नयाल ,प्रेम पुंडीर, उत्तम रौथान, वेद प्रकाश कंडवाल, अमर चौहान ,दाताराम शर्मा, विनोद कश्यप, प्रदीप नेगी, नवीन रावत, सुखदेव फर्स्वाण, सहित सभी जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।