उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

सितंबर की वर्षा ने तोड़ा पिछले वर्ष का रिकार्ड, इन जिलों में फिर हैं बारिश भारी की संभावनाएं

देहरादून। इस वर्ष सितंबर की बारिश ने पिछले वर्ष सितंबर माह का रिकार्ड तोड़ दिया है।

एयरपोर्ट मौसम विभाग ने पिछले वर्ष सितंबर माह में कुल 250 मिमी0 वर्षा दर्ज की थी। लेकिन इस सितंबर में रविवार सुबह साढे आठ बजे तक कुल 331 मिमी0 वर्षा रिकार्ड हो चुकी है। जून, जुलाई और अगस्त में काफी कम बारिश के बाद अब मौसम मेहरबान है। बीते जून, जुलाई और अगस्त में पिछले कई सालों के तुलना में काफी कम बरसात हुई है। क्षेत्र की प्रमुख नदियां सौंग, जाखन और सुसवा में इस साल नाममात्र का भी पानी नहीं आया है।

वहीं बरसात सीजन में भी नलकूपों के चलने से भूगर्भ जल में कमी आई है। कम बारिश के कारण नलकूपों का जल स्तर काफी नीचे चला गया है। आने वाली सर्दियों और फिर गर्मियों में सिंचाई और पेयजल दोनों की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के दिन चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ में भारी वर्षा का यलो कलर का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दे रहा वीडियोज अलार्म; चर्चित फिल्म “निखण्यां जोग” हुई OTT पर रिलीज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!