अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराज्यविदेश

केदारनाथ-गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट सहित 7 लोग थे सवार- बर्फ़बारी के बीच रेस्क्यू शुरू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ-गरुड़चट्टी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें पायलट सहित 7 लोग सवार थे।

बर्फ़बारी के बीच एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू किया है।

 

आज दिनाँक 18 अक्टूबर 2022 को श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली व गरुड़चट्टी के बीच एक हेलीकॉप्टर के क्रैश हो गया।

 

सूचना पर रेस्क्यू टीमें केदारनाथ व लिंचोली से तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

 

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

उक्त हेलीकाप्टर आर्यन कंपनी का था जिसमें 07 लोग सवार थे।

कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेली में सवार व्यक्तियों का विवरण:-

01.पूर्वा रामानुज
02.कृति ब्राड
03.उर्वी
04.सुजाता
05.प्रेम कुमार
06.काला
07.पायलट अनिल सिंह

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!