उत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

होली एंजल स्कूल माजरीग्रांट के इन विद्या​र्थियों ने किया टॉप

Dehradun. होली एंजल स्कूल का 10वी और 12वी का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाकर बेहतर अंक प्राप्त किए।

अधिकतर छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। कक्षा 12 में नेहा रावत 90.8% लेकर प्रथम स्थान पर रही। 87.8% अंक लेकर महक असवाल दूसरे स्थान और नेहा भट्ट ने 87% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।

अंजना बगियाल 85.6%, दिशा 85.4%, रमनप्रीत कौर 84.2%, मनीष कुमार 84%, शिक्षा 83.8%, मेहंदी खातून 82.2%, सृष्टि अग्रवाल ने 80.4% प्रतिशत अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया।

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी अपना शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें अक्षिता रावत और शुभम गौड़ 94.2% लेकर प्रथम स्थान पर रहे। सृष्टि गुप्ता और निहारिका 92.6% लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। सरबजीत 91.2% लेकर तृतीय स्थान पर रही।

वंदना ने भी 90.4% अंक प्राप्त किए। विद्यालय डायरेक्टर डॉक्टर आकाश बछेती, प्रधानाचार्य अमित ममगाईं, विद्यालय प्रबंधक आर.एल. थपलियाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 218 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!