उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह ने की गंगा आरती, सीएम धामी समेत भाजपा के कई नेता और संत रहे मौजूद

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने के पश्चात ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री गंगा पूजन एवं गंगा आरती में शामिल हुए तथा मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, योग गुरू बाबा रामदेव, अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी, स्वामी कैलाशानन्द, स्वामी ईश्वरानन्द एंव अन्य संतगण आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!