अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्य

शिवपुरी- ऋषिकेश में नमामि घाट पर गंगा में युवक ने लगाई छलांग, लापता

ऋषिकेश। आज दिनाँक 06 अक्टूबर 2022 को दिल्ली से एक ग्रुप घूमने के लिए ऋषिकेश आया हुआ था। शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पर उक्त ग्रुप में से एक युवक द्वारा नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी गयी।

जिसके उपरांत वह युवक पल भर में आंखों से ओझल हो गया। साथियों द्वारा बचाव के लिए चीख-पुकार मचाई गयी पर तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस सम्बंध में थाना मुनिकीरेती द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया। SDRF टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग की गई।

SDRF विशेषज्ञ डीप डाइवर्स द्वारा घटनास्थल के आसपास सभी संभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात्रि हो जाने के कारण रेस्क्यू कार्य कल प्रातः आरम्भ किया जाएगा।

डूबे हुये युवक का विवरण:-
मोहित चौरसिया पुत्र स्वर्गीय श्री शिव प्रसाद चौरसिया उम्र 32 वर्ष,
निवासी. A71 बाबा फरीदपुरी वेस्ट पटेलनगर दिल्ली

ये भी पढ़ें:  समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!