उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

ब्रेकिंग: राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हरिद्वार के लिए रवाना हुए, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत

देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेना के विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वो हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे जोली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल बेबी रानी मोर्य, केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, डीजीपी और अन्य लोगो ने पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया।

इसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट पर पहले से खड़े एम आई 17 हेलीकॉप्टर में सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से कुल 3 हेलीकॉप्टर रवाना हुए। हरिद्वार में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शाम 4 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!