उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

जौलीग्रांट में श्रीदेव सुमन की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

डोईवाला। शहादत दिवस पर आजादी के महानायक श्रीदेव सुमन की प्रतिमा को जौलीग्रांट चौक पर स्थापित कर क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

भारी बारिश के बावजूद काफी संख्या में लोग जौलीग्रांट चौक पर इकट्ठा हुए। और आजादी के महानायक श्रीदेव सुमन को याद किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर कहा कि देश और खासकर प्रदेश के लोग श्रीदेव सुमन की बलिदान को कभी नहीं भूल सकते हैं।

30 दिसम्बर, 1943 से 25 जुलाई, 1944 तक 209 दिन इन्होंने टिहरी की नारकीय जेल में बिताए। जहां उन पर काफी अत्याचार किए गए। सभासद राजेश भट्ट ने कहा कि जौलीग्रांट चौक का नाम श्रीदेव सुमन चौक रखने से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान, एमएन शाह, कुलदीप खत्री, सागर मनवाल, विनीत मनवाल, राकेश डोभाल, ईश्वर रौथाण, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, हिमांशु राणा, मोहित उनियाल, अब्दूल कादिर, मनीष धीमान, नागेंद्र, बलिवंदर सिंह, रविंद्र बैलवाल, एसपी भट्ट, परमीत चौधरी, मनमोहन नौटियाल, राशिद, सुमेर नेगी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!